ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

पति को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर मुखिया ने महिला के साथ किया रेप, शिकायत करने पर थाना में पीटा

DESK: पति को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर ग्राम प्रधान ने महिला के साथ रेप किया. जब महिला पुलिस से शिकायत करने थाना पहुंची तो आरोपी ने पुलिस के सामने ही थाना में महिला की पिटाई कर

पति को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर मुखिया ने महिला के साथ किया रेप, शिकायत करने पर थाना में पीटा
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: पति को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर ग्राम प्रधान ने महिला के साथ रेप किया. जब महिला पुलिस से शिकायत करने थाना पहुंची तो आरोपी ने पुलिस के सामने ही थाना में महिला की पिटाई कर दी. यह घटना मुरादाबाद के बिलारी की है. 

देखते रहे पुलिसकर्मी

हैरान करने वाली बात यह है कि सब कुछ वर्दीधारियों की आंखों के सामने हो रहा था. पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़ने के बदले तमाशा देख रहे थे. जब पुलिस की फजीहत होने लगी तो आरोपी को गिरफ्तार किया. महिला ने आरोपी के खिलाफ बिलारी थाना में केस दर्ज कराया है. 

महिला ने बताया कि उसका पति पांच साल से जेल में बंद है. उसे जेल से रिहा कराने का झांसा देकर गांव के मौजूदा ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह युवक की पत्नी का शारीरिक शोषण करता रहा. इसके बाद भी पति जेल से रिहा नहीं हो सका. पीड़िता ने बिलारी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया. जब आरोपी के जानकारी हुई तो थाना पहुंचा पुलिसकर्मियों के सामने ही पिटाई करने लगा. पुलिस ने कहा कि मामले में यौन शोषण के आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया.