ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

नीलगाय का शिकार करने से मना करने पर शख्स की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तारा

नीलगाय का शिकार करने से मना करने पर शख्स की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Anamika
2 मिनट

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा इलाके की है। जहां नीलगाय का शिकार करने से मना करने पर एक चरवाहे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है। 


क्या है हत्या का कारण?

नीलगाय का शिकार करने से मना करना एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। मवेशी चरा रहे इस शख्स की बात इतना नागवार गुजरा कि अपराधियों ने मुंह में गोली मारकर शख्स की हत्या कर दी। मृतक की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है। जो खगड़िया के गोगरी के रहने वाला था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजय यादव अपने छोटे भाई मंटू यादव के साथ भैंस चरा रहा था तभी इसी दौरान मुंगेर के बरदह निवासी तनवीर अपने तीन साथियों के साथ हथियार से लैस होकर नीलगाय का शिकार करने तारापुर दियारा पहुंचा। तभी मवेशी चरा रहे विजय यादव ने उसे ऐसा करने से मना किया जो उसे नागवार गुजरा और उसने मुंह में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हत्या की खबर पूरे इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस बात की सूचना ग्रामीणों ने मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस इस पूरे मामले की अनुसंधान में जुटी है।  

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता