1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 25, 2019, 11:48:02 AM
- फ़ोटो
MUNGER: जिले के संग्रारमपुर के जवाहर नगर में वज्रपात गिरने से एक 10 साल के कर्ण की मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे स्कूल से लौटने के बाद आने के बाद कर्ण अपने एक साथी के साथ बाहर निकला. तभी तेज बारिश होने लगी. इसी दौरान वज्रपात के चपेट में कर्ण आ गया. आसपास के लोग कर्ण को तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने कर्ण को मृत घोषित कर दिया. अंचल अधिकारी राजेश रंजन ने बताया कि वज्रपात से मौत की सूचना मिली है. आपदा के तहत मिलने वाली राशि मृतक के परिजनों को जल्द ही दिया जाएगा. मुंगेर से सैफ की रिपोर्ट