ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन

सीतामढ़ी की छात्रा सिद्धि सिखा ने इंटरमीडिएट आर्ट्स संकाय में सेकंड स्टेट टॉपर और साक्षी साइंस में सेकंड टॉपर बनकर जिले का नाम रोशन किया। कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर सिद्धि ने सफलता हासिल की और माता-पिता व शिक्षकों को श्रेय दिया।

बिहार न्यूज
घर में जश्न का माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी की दो बेटियों ने जिले का नाम रोशन करने का काम किया है। सीतामढ़ी की होनहार छात्रा सिद्धि सिखा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में आर्ट्स संकाय में सेकंड स्टेट टॉपर बनकर जिले का नाम रोशन किया है। वही साक्षी साइंस में सेकंड टॉपर बनकर जिले का सम्मान बढ़ाया है। दोनों के घर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। इन बेटियों पर परिवार गर्व महसूस कर रहा है। 


सिखा प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल, जौहरीमल की छात्रा हैं और उनके पिता प्रशांत कुमार हैं। अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।उनकी इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे जिले में खुशी की लहर है। 


शिक्षकों ने उनकी सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि सिद्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है। सिद्धि सिखा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी वह इसी तरह मेहनत कर अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के गणमान्य लोगों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।



सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशनसीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन

टैग्स
सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर पर… | FirstBihar