ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

मुंगेर में शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा देने के नाम पर एक रेलवे इंजीनियर से 47 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ठगों ने जाल बिछाया।

बिहार न्यूज
साइबर ठगों से सावधान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शेयर मार्केट में पैसा दोगुना-तीगुना करने के लालच में एक रेलवे इंजीनियर साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने इंजीनियर से करीब 47 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


मामला मुंगेर जिला के जमालपुर का है, जहां रेलवे में कार्यरत एक इंजीनियर को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ठगों ने अपना शिकार बनाया। “न्यू वेल्थ ग्रुप” नाम के इस व्हाट्सएप ग्रुप में भारी मुनाफे का झांसा दिया जा रहा था। ग्रुप में दिखाए गए फर्जी वॉलेट में एक करोड़ से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट दर्शाया गया, जिससे इंजीनियर भरोसे में आ गया। ठगों ने महज एक हफ्ते में पैसा दोगुना करने का लालच दिया। इसी झांसे में आकर इंजीनियर ने अलग-अलग किस्तों में करीब 47 लाख रुपये निवेश कर दिए। 


हैरानी की बात यह है कि इंजीनियर ने अपने पिता, पत्नी और दोस्तों से भी पैसे लेकर आरटीजीएस के माध्यम से रकम ट्रांसफर की। 20 फरवरी को ग्रुप ज्वाइन करने के बाद इंजीनियर लगातार 12 मार्च तक पैसे निवेश करता रहा। जब तय समय पर पैसा दोगुना नहीं हुआ और वॉलेट भी सील दिखाने लगा, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। 


साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी जांच के जरिए ठगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने पहले 17 मार्च को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और फिर 22 मार्च को साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई। 


एक साथ इतनी बड़ी रकम गंवाने के बाद इंजीनियर मानसिक रूप से काफी परेशान है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे के लालच में बिना जांच-पड़ताल के निवेश करना कितना खतरनाक हो सकता है।