ब्रेकिंग
नवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

किशनगंज में बनेगा CISF का ट्रेनिंग सेंटर, बिहार के सीएम सम्राट ने मोदी-शाह का जताया आभार

बिहार के किशनगंज जिले के पोठिया में CISF क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए 110 एकड़ जमीन स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

बिहार न्यूज
मोदी-शाह को धन्यवाद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज जिले के पोठिया में CISF क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए 110 एकड़ जमीन स्वीकृत की गई है। इसे लेकर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सुरक्षा और विकास के लिहाज से यह केन्द्र सरकार का बहुत बड़ा फैसला है। 


इस बात की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी। पीएम मोदी और अमित शाह का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के लिए खुशखबरी है। बिहार हित में बड़ा निर्णय माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी ने लिया है इसके लिए धन्यवाद!


सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि बिहार और देश की सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर सशक्त करने की दिशा में एक अहम निर्णय करते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (RTC) की स्थापना हेतु किशनगंज जिले के पोठिया अंचल में 110 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है जिससे एक हजार CISF जवानों का प्रशिक्षण भी मिलेगा। 


इस महत्वपूर्ण निर्णय से राज्य और देश की सुरक्षा अवसंरचना को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं विकास के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है।