ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार में चारपाई बनी एम्बुलेंस, बदहाल सड़क ने खोली सिस्टम की पोल, सम्राट की विराट टीम पर अब सबकी नजर

कटिहार के प्राणपुर प्रखंड में खराब सड़क और एम्बुलेंस सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को बीमार मरीज को चारपाई पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा। घटना ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और ग्रामीण विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिहार न्यूज
खाट’ पर सिस्टम का जनाजा!
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार के प्राणपुर प्रखंड से सिस्टम की बदहाली की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। खराब सड़क और एम्बुलेंस सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को एक बीमार मरीज को चारपाई पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा। इस घटना ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और ग्रामीण विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


प्राणपुर प्रखंड के कहूनिया पंचायत से सामने आई एक तस्वीर ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और ग्रामीण विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खराब सड़क और एम्बुलेंस सुविधा के अभाव में एक बीमार व्यक्ति को परिजन चारपाई पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाने को मजबूर हो गए।


जानकारी के अनुसार, कहूनिया पंचायत वार्ड-12 निवासी मो. रॉबी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों ने एम्बुलेंस बुलाने की कोशिश की, लेकिन गांव तक पहुंचने लायक सड़क नहीं होने के कारण वाहन अंदर नहीं जा सका। मजबूरी में ग्रामीणों ने मरीज को खाट पर उठाकर कई किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाया।


“सड़क नहीं, मौत का रास्ता”

स्थानीय लोगों का कहना है कि चिकनी टोला से बिसारे मुख्य सड़क तक का रास्ता वर्षों से कच्चा और जर्जर है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक निशा सिंह और सरकार से सवाल पूछा कि आखिर केवाला, कहूनिया और सहजा पंचायतों की लगातार अनदेखी क्यों की जा रही है?


“रास्ते के डर से नहीं आती बारात”

ग्रामीणों का दर्द सिर्फ सड़क और स्वास्थ्य सुविधा तक सीमित नहीं है। लोगों का कहना है कि गांव की बदहाल सड़क अब सामाजिक समस्या बन चुकी है। खराब रास्ते के कारण लोग रिश्तेदारी करने से भी कतराते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, कई परिवारों की बेटियां शादी की उम्र पार कर चुकी हैं, लेकिन गांव की दुर्दशा देखकर लोग रिश्ता तय करने से पीछे हट जाते हैं।


“वोट के समय वादे, फिर पांच साल सन्नाटा”

स्थानीय ग्रामीणों और मुखिया प्रत्याशी मो. एजाज ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद से अब तक गांव को पक्की सड़क नसीब नहीं हुई। उनका कहना है कि जब गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को चारपाई पर ढोना पड़े, तो यह प्रशासनिक विफलता का सबसे बड़ा उदाहरण है। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द सड़क निर्माण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

फर्स्ट बिहार के लिए कटिहार से सोनू चौधरी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

बिहार में चारपाई बनी एम्बुलेंस, बदहाल सड़क ने खोली सिस्टम की पोल, सम्राट की विराट टीम पर अब सबकी नजरबिहार में चारपाई बनी एम्बुलेंस, बदहाल सड़क ने खोली सिस्टम की पोल, सम्राट की विराट टीम पर अब सबकी नजरबिहार में चारपाई बनी एम्बुलेंस, बदहाल सड़क ने खोली सिस्टम की पोल, सम्राट की विराट टीम पर अब सबकी नजरबिहार में चारपाई बनी एम्बुलेंस, बदहाल सड़क ने खोली सिस्टम की पोल, सम्राट की विराट टीम पर अब सबकी नजर

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता