ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

मुंगेर में लिपि का 'ऑपरेशन' शुरू, कॉलेज के आसपास मंडरा रहे मनचलों को कहा 'गुडमॉर्निंग'

MUNGER : मुंगेर में एसपी लिपि सिंह ने ऑपरेशन गुड मॉर्निंग शुरू कर दिया है। मनचलों की अब खैर नहीं । कॉलेज और कोचिंग इंस्टीच्यूट पहुंच कर लिपि ने लड़कियों से मुलाकात की और कॉलेज

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर में एसपी लिपि सिंह ने ऑपरेशन गुड मॉर्निंग शुरू कर दिया है। मनचलों की अब खैर नहीं । कॉलेज और कोचिंग इंस्टीच्यूट पहुंच कर लिपि ने लड़कियों से मुलाकात की और कॉलेज के आसपास मंडरा रहे मनचलों को गुडमॉर्निंग भी कहा।


मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने पद ग्रहण करने के दौरान किये अपने वादे के अनुसार शहर की महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन गुड मॉर्निंग शुरू करने की बात कह कर मनचलों को सावधान किया था ।आज शनिवार को अहले सुबह एसपी लिपि सिंह अपने पूरे अमले के साथ पूरबसराय, बासुदेवपुर इलाके में चल रहे महिला कॉलेज, कोचिंग इंस्टिट्यूट के आसपास सुरक्षा का जायज़ा लेने पहुंची।


एसपी लिपि सिंह ने इस दौरान कॉलेज के आसपास मंडरा रहे मनचलों को उन्होंने गुड मॉर्निंग कहा और चेतावनी भी दी। ऑपरेशन गुड मॉर्निंग के दौरान एसपी दल बल के साथ सुबह सुबह महिला कॉलेज बीआरएम पहुंच कर युवतियों से मिली। इस दौरान इलाके में मनचलों में भय का माहौल बना रहा ।



टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता