ब्रेकिंग
पटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाबपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब

मुंगेर में दिनदहाड़े पति-पत्नी को मारी गोली, अपराधियों ने की ताबड़तोड़ 15 राउंड फायरिंग

MUNGER : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. राज्य में क्राइम का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर जिले से सामने

मुंगेर में दिनदहाड़े पति-पत्नी को मारी गोली, अपराधियों ने की ताबड़तोड़ 15 राउंड फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

MUNGER :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी  तेजी से बढ़ रही हैं. राज्य में क्राइम का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े पति-पत्नी को गोलीमार दी. बदमाशों ने लगभग 15 राउंड फायरिंग की है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात मुंगेर जिले के वासुदेव पुर थाना इलाके की है, जहां अपराधियों ने क महिला और उसके पति को गोली मार दी है. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बीते 3 अगस्त को अपराधियों द्वारा एक अपराधी सोनू मंडल की काट कर हत्या करने और सब को गंगा में बहा दिया था. उस मामले में गवाह बनने के बाद से ही लगातार घायल पति पत्नी के ऊपर अपराधियों द्वारा केस से हटने का दबाव बनाया जा रहा था. लेकिन इन लोगों द्वारा केस से नहीं हटने के बाद अपराधियों में शुक्रवार को सुबह में 10 से 12 की संख्या में घर में घुसकर मारपीट की और गोलीबारी की. इस दौरान उन्होंने पति-पत्नी को गोली मार दी. 


मृतक सोनु मण्डल की हत्या के बाद से उत्तम मिश्रा उसके मामले की गवाही दे रहे थे. जिसके बाद अपराधियों को यह बात नागवार गुजरी और सुबह सुबह उसके घर पर 10 से 12 की संख्या में अपराधियों ने जम कर गोली बारी की.  इस गोली बारी में महिला और उसके पति सहित गोलीबारी करने वाले टार्ज़न नामक अपराधी और एक अन्य को भी गोली लगी है. इधर गोलीबारी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saif Ali

FirstBihar संवाददाता