1st Bihar Published by: saif ali Updated Jan 23, 2020, 2:10:40 PM
- फ़ोटो
MUNGER : इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए जमीन पर कब्जा को लेकर ताबड़तोड़ 50 राउंड फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है.
घटना कासिम बाजार थाना इलाके के संदलपुर की बताई जा रही है, जहां जमीन पर कब्जा करने को लेकर अपराधियों ने हमला बोल दिया और चारों तरफ से घेर कर 50 राउंड से अधिक फायरिंग की है.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीआईजी मनु महाराज, एसपी लिपि सिंह, एएसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.