ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदबिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पद

मुंबई में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल 31 जनवरी तक बंद, कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर BMC ने लिया फैसला

MUMBAI: महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वही ओमिकॉन के मामले भी तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीएमसी ने बड़ा फैसला लिया है। कक्षा 1 से लेकर 8 त

मुंबई में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल 31 जनवरी तक बंद, कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर BMC ने लिया फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUMBAI: महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वही ओमिकॉन के मामले भी तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीएमसी ने बड़ा फैसला लिया है। कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।    


ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मिले हैं। महाराष्ट्र में अब तक 510 मामले मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। वही कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बीएमसी ने यह फैसला लिया है। 


मुंबई में नए मामलों में 27% की बढ़त हुई है। महाराष्ट्र में 11,877 नए कोरोना केस भी दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 8036 मामले अकेले मुंबई के हैं। शनिवार को यहां 6347 पॉजिटिव केस मिले थे। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी 3194 नए कोरोना केस मिले हैं।


वही महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के 50 नए मामले मिले हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 500 के पार पहुंच गई है। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 1703 हो गए हैं। इनमें 580 लोग ठीक हो चुके हैं। वायरस की वजह से 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हो गई।


देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.59% पर पहुंच गई है। यहां बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,194 केस दर्ज किए गए हैं। शनिवार को यहां कोरोना के 2,716 केस दर्ज हुए थे। दिल्ली में वायरस के 8,397 एक्टिव केस हैं। वही मध्यप्रदेश में एक दिन में कोरोना के 221 नए केस मिले हैं। एमपी में 24 घंटे में 110 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



टैग्स