ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

मुंबई: कॉमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियां

MUMBAI: मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है. रोल्टा कंपनी की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है. मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिशो

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUMBAI: मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है. रोल्टा कंपनी की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है. मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिशों में लगी है. फायर ब्रिगेड के मुताबिक ये लेवल-3 की आग है.


शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक आग सबसे पहले इमारत के सर्वर रूम में लगी. देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में आग कई हिस्सों में फैल गई. आग लगने के बाद कंपनी में काम करने वाले लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है.


आग रोल्टा कंपनी के सेकंड फ्लोर पर लगी है. आग लगने के कारण बहुत धुआं निकल रहा है, जिससे आसपास के लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतें हो रही हैं. इसकी वजह से आसपास के ऑफिसों में छुट्टी कर दी गई है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है.