ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

मुख्यमंत्री पर हुआ संगत का असर: मांझी का लालू-नीतीश पर तीखा तंज, बोले- सीएम आज जिसके साथ हैं उसका काम ही था तेल पिलाना और लाठी चलाना

PATNA: पटना में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। सरकार और विपक्ष में शामिल दल इस मामले को लेकर अपनी अपनी दलील दे रहे हैं। इसी बीच हिन्दुस

मुख्यमंत्री पर हुआ संगत का असर: मांझी का लालू-नीतीश पर तीखा तंज, बोले-  सीएम आज जिसके साथ हैं उसका काम ही था तेल पिलाना और लाठी चलाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। सरकार और विपक्ष में शामिल दल इस मामले को लेकर अपनी अपनी दलील दे रहे हैं। इसी बीच हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने नीतीश और लालू पर एक साथ तंज किया है। मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार पर संगत का असर हो गया है। जिन लोगों के साथ नीतीश आज सरकार चला रहे हैं उनका तो काम ही रहा है लाठी में तेल पिलाना और लाठी चलाना।


दरअसल, जीतन राम मांझी आज बीजेपी के जिला महामंत्री विजय सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए फतुहां पहुंचे थे। बीजेपी नेता को श्रद्धांजलि देने के बाद मांझी महागठबंधन की सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि आनंदोलन को दबाने के लिए सभी के ऊपर लाठी बरसाना नीतीश कुमार की नियती बन गई है। जो कोई भी बिहार सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसके ऊपर लाठी चलवाकर उसे शांत करा दिया जाता है। शिक्षक हो या नौकरी मांगने वाले बिहार के युवा नीतीश कुमार ने लाठी के बल पर सभी की आवाज को दबाने का काम किया है।


जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार आज जिसके संगत में हैं, उसका काम ही था तेल पिलाना और लाठी चलाना और आज नीतीश कुमार भी उसकी संगत में पड़कर वही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बीजेपी के राजभवन मार्च में शामिल होंगे और राज्यपाल के माध्यम से मांग करेंगे कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो। मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने लोगों और प्रशासन से कहलवा रहे हैं कि विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज में पिटाई से नहीं हुई है लेकिन वह पूरी तरह से झूठ है। सरकार इस मामले की लीपापोती करने की कोशिश कर रही है।