ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

मुख्तार अंसारी के दो शूटर्स एनकाउंटर में मारे गए, योगी की पुलिस का जबरदस्त एक्शन

DESK : उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यूपी पुलिस और एसटीएफ ने लगातार एनकाउंटर का सिलसिला जारी रखा है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताजा खबर है, जहां मुख्तार अंसारी गैंग के दो शूटर्स

मुख्तार अंसारी के दो शूटर्स एनकाउंटर में मारे गए, योगी की पुलिस का जबरदस्त एक्शन
Anamika
3 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यूपी पुलिस और एसटीएफ ने लगातार एनकाउंटर का सिलसिला जारी रखा है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताजा खबर है, जहां मुख्तार अंसारी गैंग के दो शूटर्स एनकाउंटर में मार गिराए गए हैं. एसटीएफ और शूटर्स के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधी वकील पांडे उर्फ राजू पांडे और अमजद उर्फ पिंटू को मार गिराया गया है.

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के अरैल इलाके के कछार में बदमाशों और एसटीएफ के बीच मुठभेड़ हुई. बताया जा रहा है वकील पांडे और  मुन्ना बजरंगी मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह दिलीप मिश्रा के लिए काम कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक वकील पांडे पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था.

एसटीएफ के मुताबिक के वकील पांडे और अमजद दोनों भदोही के रहने वाले थे. इन दोनों ने रांची के होटवार जेल के जेल अधिकारी की हत्या की सुपारी ली थी. प्रयागराज में भी किसी बड़े व्यक्ति की हत्या की साजिश इनके द्वारा रची गई थी. एनकाउंटर के बाद पुलिस ने मौके से 30 और 9 एमएम की पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. बीते साल ही भदोही के विधायक विजय मिश्रा ने वकील पांडे से अपनी जान को खतरा बताया था.

मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी के इशारे पर वाराणसी के तत्कालीन जेल अनिल कुमार त्यागी की साल 2013 में हत्या कर दी गई थी. पिछले साल ही माफिया दिलीप मिश्रा के कॉलेज से गिरफ्तार खान मुबारक बैंक के शार्प शूटर नीरज सिंह ने कुछ सपा नेताओं की हत्या की साजिश रचने का खुलासा किया था. जिसमें इन दोनों का नाम भी शामिल था. मुन्ना बजरंगी का शूटर अमन सिंह इन दिनों रांची के होटवार जेल में बंद है. उसके कहने पर वकील पांडे और अपने साथियों के साथ मिलकर होटवार जेल के एक अधिकारी की हत्या की साजिश रच रहे थे.