ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

बिहार : मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने पोस्टर चिपकाकर मांगी 10 लाख की रंगदारी

NAWADA : नवादा जिले के कौआकोल प्रखण्ड के सोखोदेवरा पंचायत की मुखिया लीला देवी के पावापुरी गोवरैया स्थित आवास पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर एक बार फिर दहशत फैला दिया है. अपराधि

बिहार : मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने पोस्टर चिपकाकर मांगी 10 लाख की रंगदारी
First Bihar
3 मिनट

NAWADA : नवादा जिले के कौआकोल प्रखण्ड के सोखोदेवरा पंचायत की मुखिया लीला देवी के पावापुरी गोवरैया स्थित आवास पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर एक बार फिर दहशत फैला दिया है. अपराधियों ने मुखिया के घर पर लगभग 6 राउंड से अधिक फायरिंग की. वहीं घटनास्थल से पांच खोखा एवं एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. वहीं अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देकर एक पोस्टर भी मुखिया के घर पर चिपकाकर दस लाख रुपये रंगदारी देने और नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी गई है. 


घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया लीला देवी के बेटे संतोष कुमार उर्फ योगी त्यागनाथ ने बताया कि रात में जब वे सपरिवार सोए हुए थे तभी अचानक अज्ञात लोगों द्वारा उनके घर पर गोलीबारी की जाने लगी. आवाज सुनकर वे उठे और घटना की सूचना कौआकोल थाना की पुलिस को दी जिसके बाद रात में ही पुलिस ने मुखिया के घर पर पहुंचकर घटनास्थल से तीन खोखा बरामद कर अपने साथ लेकर चली गई. 


सुबह स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में घटनास्थल पर से दो अन्य खोखा एवं एक 9 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद किया गया. घटना के बाद मुखिया और उनका पूरा परिवार काफी दहशत में है. योगी त्यागनाथ ने बताया कि इसके पहले भी अपराधियों द्वारा फोन पर दो लाख रुपये, 10 लाख रुपये और एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है. जिसकी अलग अलग प्राथमिकी कौआकोल थाना एवं नगर थाना नवादा में दर्ज है. बावजूद पुलिस द्वारा अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है.


इधर मुखिया लीला देवी ने कौआकोल थाना पहुंचकर तीन-चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध घटना को अंजाम देने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. वहीं इस सम्बंध में कौआकोल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद रात में ही पुलिस मुखिया के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि घटना के सम्बंध में पुलिस तहकीकात करने में पूरी तरह जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता