ब्रेकिंग
बिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षाबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षा

मुबारक हो तुमको यह शादी तुम्हारी.. फूल तुम्हे भेजा है खत में..., थाने के वायरलेस पर बजने लगे बॉलिवुड सॉन्ग, जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबोगरीब कारनामों को लेकर सुर्खियों में बना रहा है। यहां कभी मोबाइल टावर की चोरी कर ली जाती है तो कभी रेलवे के पुल ओर पटरी गायब कर दिए जाते हैं। ऐसे

मुबारक हो तुमको यह शादी तुम्हारी.. फूल तुम्हे भेजा है खत में..., थाने के वायरलेस पर बजने लगे बॉलिवुड सॉन्ग, जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबोगरीब कारनामों को लेकर सुर्खियों में बना रहा है। यहां कभी मोबाइल टावर की चोरी कर ली जाती है तो कभी रेलवे के पुल ओर पटरी गायब कर दिए जाते हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के एक पुलिस थाने से निकलकर सामने आया है जहां वायरलेस पर पुराने जमाने के बॉलीवुड गाने बजाने शुरू हो गए। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी बहुत आश्चर्यचकित हो गया कि आखिर यह माजरा क्या है?


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के गांधी मैदान के वायरलेस सेट पर अचानक से एक-एक कर तीन बॉलीवुड गाने शुरू हो गए। सबसे पहले वायरलेस पर जो गाना बजा हुआ था मुबारक हो तुमको यह शादी तुम्हारी... उसके बाद फिर फूल तुम्हें भेजा है खत में फूल नहीं मेरा दिल है... उसके बाद उसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी यह वाकया देखकर दंग रह गए। 


बताया जाता है कि, यह पूरा वाकया न सिर्फ गांधी मैदान थाने में बल्कि की कई अन्य थाने के वायरलेस पर सुनने को मिला। इसके बाद किसी को कुछ समझ में आता तब तक यह पूरा प्रकरण काफी तेजी से वायरल हो गया। 


वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद पटना सेंट्रल एसपी वैभव शर्मा ने इसकी जांच कर दोषी पाए जाने वाले पर करवाई करने की बात कही है। फिलहाल इस तरह की घटना एक संयोग भी हो सकता है। हालांकि, मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है और जब तक पूरी रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।


 उधर, यह सवाल उठना शुरू हो गया है क जहां सूचना के आदान प्रदान और अलर्ट के लिए वायरलेस सेट को अत्याधुनिकता के दौर में पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए लगाया गया है। ऐसे में अचानक वायरलेस सेट पर वॉलीवुड का हास्यास्पद वाक्या है और आखिरकार यह काम हुआ तो इसमें किसका हाथ था ?