ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

धमाकेदार डांस करती हुईं मंत्री इमरती जी का वीडियो वायरल, मैडम बोलीं - मेरे विभाग में बहुते दलाल है, देखें वीडियो

DESK : डांस फ्लोर पर थिरकते हुए मंत्री मैडम का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं. 'मुझको राणा जी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : डांस फ्लोर पर थिरकते हुए मंत्री मैडम का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं. 'मुझको राणा जी माफ करना' गाने पर डांस कर मंत्री महोदय जमकर डांस की. मंत्री जी के विभाग में कई दलाल सक्रिय हैं. ऐसा कोई और नहीं बल्कि खुद मंत्री मैडम ने ग्वालियर में आयोजित मातृ वंदना सप्ताह के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम के मंच से दो दिन पहले कहा था. जो कि उनके विभाग के कार्य को प्रभावित करते हैं.


मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का विवादों से गहरा नाता रहा है. मैडम एक बार फिर से सुर्ख़ियों में ट्रेंड कर रही हैं. क्योंकि मैडम जी का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें मैडम बॉलीवुड गाने 'मुझको राणा जी माफ करना' में डांस कर रही हैं. मंत्री जी का डांस वाला यह वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो रहा है. उनके विपक्षी नेता इसपर तंज कस रहे हैं. वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इमरती देवी का बचाव करते हुए कहा कि किसी के डांस करने में क्या गलत है. 


दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो एमपी के डबरा विधानसभा इलाके के एक शादी समारोह का है. आपको बता दें की डॉक्टरों के ट्रांसफर, विभाग में दलाल और गणतंत्र दिवस के दौरान अपने एक भाषण को लेकर इमरती देवी पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं. मैडम के कई वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुए थे.