1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 29, 2019, 8:13:35 AM
- फ़ोटो
MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात ट्रक लूटने की कोशिश में लगे एक अपराधी को हथीयार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. वही अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो अपराधी भागने में सफल रहे. तुरकौलिया थाना पुलिस को सूचना मिली कि छपवा से कुछ अपराधी ट्रक को लूटने के लिए पीछा कर रहे है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयसिंहपुर चिवटही के पास अपाची बाइक से ट्रक का पीछा कर रहे अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की. तभी पुलिस को देख अपराधी भागने लगे. पुलिस ने पीछा करते हुए एक अपराधी को छह जिंदा कारतूस व लोडेड देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं दो अपराधी भागने में सफल रहे. पुलिस ने बताया कि भागने वाले दोनों अपराधियों की पहचान कर ली गई है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट