ब्रेकिंग
Bihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News: पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मलाहीपकड़ी तक चलेगी मेट्रो, जाम से मिलेगी राहतBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News: पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मलाहीपकड़ी तक चलेगी मेट्रो, जाम से मिलेगी राहत

मानसून सत्र शुरू होने के पहले बोले पीएम मोदी.. सदन में कोरोना नियमों का पालन होगा, वैक्सीन बांह में लगते ही हम बाहुबली हो जाते हैं

DELHI : संसद का मानसून सत्र शुरू होने के ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया ब्रीफिंग की है. पीएम मोदी ने कहा है कि कठिन चुनौतियों के बीच कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए

मानसून सत्र शुरू होने के पहले बोले पीएम मोदी.. सदन में कोरोना नियमों का पालन होगा, वैक्सीन बांह में लगते ही हम बाहुबली हो जाते हैं
First Bihar
2 मिनट

DELHI : संसद का मानसून सत्र शुरू होने के ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया ब्रीफिंग की है. पीएम मोदी ने कहा है कि कठिन चुनौतियों के बीच कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आज से संसद का सत्र शुरू हो रहा है. संसद पहुंचे पीएम मोदी ने कहा है कि सदन में कोरोना वायरस से बचने के नियमों का पालन करना होगा. 


पीएम मोदी ने कहा कि आज महामारी के इस दौर में जब किसी के बाह में वैक्सीन लगती है तो वह बाहुबली बन जाता है. कोरोना के खिलाफ इस जंग में सभी को मिलकर आगे बढ़ने की अपील पीएम मोदी ने की है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि सदन में जनता से जुड़े सवाल जब उठते हैं तो सरकार का काम और बेहतर होता है. विपक्ष अपनी जवाबदेही को समझे और जनहित के सवाल उठाए. सरकार इसका स्वागत करेगी. सरकार जनता से जुड़े हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है. 



प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई है कि 13 अगस्त तक चलने वाला संसद का मानसून सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक होगा और इस दौरान सदन में सकारात्मक चर्चा होगी. पीएम मोदी ने कहा है कि पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है. इसलिए कोई भी वैक्सीन लगवाने से पीछे न हटें. आप बाहों पर वैक्सीन लगवाने के बाद ही बाहुबली बनेंगे. पीएम मोदी ने जानकारी दी है कि सरकार संसद में कोरोना पर चर्चा के लिए तैयार है. कल शाम सरकार चर्चा के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि देश को सही जानकारी देना जरूरी है. साथ ही पीएम ने कहा कि विपक्ष की ओर से भी सवाल पूछे जाने चाहिए.