ब्रेकिंग
बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदला

मोना राय हत्याकांड: शूटर सहित 5 के खिलाफ कुर्की वारंट लेगी पुलिस

PATNA : पटना के बहुचर्चित मॉडल हत्याकांड से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल मॉडल मोना राय की हत्या दुर्गा पूजा के दौरान पटना में की गई थी. पटना के राम नगरी इलाके में अपराधियों ने मोना राय को गोली मार

मोना राय हत्याकांड: शूटर सहित 5 के खिलाफ कुर्की वारंट लेगी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना के बहुचर्चित मॉडल हत्याकांड से  बड़ी खबर आ रही है. दरअसल मॉडल मोना राय की हत्या दुर्गा पूजा के दौरान पटना में की गई थी. पटना के राम नगरी इलाके में अपराधियों ने मोना राय को गोली मारी थी. इलाज के दौरान बाद में मोना राय ने दम तोड़ दिया था. 


जानकारी के अनुसार बता दें मॉडल अनिता देवी उर्फ मोना राय हत्याकांड मामले में फरार चल रहे बिल्डर राजू की पत्नी शारदा देवी, उसका बेटा, शारदा का भतीजा राहुल, राहुल का करीबी सुदेश के अलावा शूटर शंकर पर पुलिस नकेल कसने जा रही है. पुलिस इन आरोपितों की संपत्ति की कुर्की- जब्ती करेगी. कुर्की जब्ती का वारंट लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दे दिया है.


बता दें  कि 12 अक्टूबर को भीम और विश्वकर्मा ने मोना को उसके घर के पास ही गोली मारी थी. उसके बाद इलाज के दौरान 17 अक्टूबर को मोना की मौत हो गई थी. इस केस की छानबीन के दौरान पुलिस ने जब कॉल डिटेल खंगाली तो राजू नाम के बिल्डर का नाम सामन आया. हालांकि, शुरू में उसके पास से कोई खास सुराग नहीं मिला. लेकिन उसके घर में शराब मिली, जिसके चलते उसे जेल भेज दिया गया, क्योंकि बिहार में शराब बैन है.


इस बीच पुलिस को एक और संदिग्ध मोबाइल नंबर मिला. जांच में पता चला ये नंबर भीम यादव नाम के एक शूटर का है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पता चला कि इस कि इस पूरे कांड के पीछे बिल्डर राजू की पत्नी का हाथ है. जानकारी के अनुसार मॉडल की हत्या इसलिए कराई गई क्योंकि बिल्डर राजू की नजदीकियां उससे हो गई थीं. सूत्रों के मुताबिक, बिल्डर ने मोना को एक फ्लैट भी दिया था. ये बात राजू की पत्नी को बर्दाश्त नहीं थी, इसलिए उसने मोना की हत्या करवा दी.   


जहां पुलिस विश्वकर्मा को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है. थानेदार सरोज कुमार ने बताया कि की जब्ती वारंट के लिए कोर्ट में आवेदन दे दिया है. कोर्ट से ककी जब्ती वारंट मिलते ही पुलिस उन आरोपितों के फुलवारीशरीफ आरा स्थित घरों की कुकी-जन्ती करेगी.

टैग्स