Hindi News / news / नालंदा में महिला मुखिया के साथ बदसलूकी और लूटपाट, मुखिया ने बीडीओ से...

नालंदा में महिला मुखिया के साथ बदसलूकी और लूटपाट, मुखिया ने बीडीओ से लगाई सुरक्षा की गुहार

1st Bihar Published by: 7 Updated Jun 30, 2019, 5:11:37 PM

नालंदा में महिला मुखिया के साथ बदसलूकी और लूटपाट, मुखिया ने बीडीओ से लगाई सुरक्षा की गुहार

- फ़ोटो

NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा जिले से जहां एक महिला मुखिया के साथ बदसलूकी और लूटपाट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि घटना को लेकर महिला मुखिया ने बीडीओ से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के दीपनगर थाना इलाके के सकरौल गांव की है. जहां सकरौल पंचायत की मुखिया निशा देवी के साथ बदमाशों ने बदसलूकी करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि जब मुखिया किसी काम से गांव से बाहर जा रही थीं तब बदमाशों ने सोने की चैन और दूसरे गहने लूट लिए. पीड़ित मुखिया ने दीपनगर थाने में पीकू यादव और रामाशीष यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. लूटपाट की इस घटना से पुलिस सकते में है. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. उधर दूसरी ओर पीड़िता ने बिहार शरीफ बीडीओ से सुरक्षा की गुहार लगाई है. नालंदा से राज की रिपोर्ट