ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

चुनाव से पहले और बढ़ी महागठबंधन की किचकिच, सीटों को लेकर डिमांड पर अड़ी कांग्रेस

BHAGALPUR : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के दोनों राजनीतिक खेमों एनडीए और महागठबंधन में घमासान लगातार बढ़ता रहा है। हांलांकि चिराग पासवान और नीतीश के बीच के टकराव की वजह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के दोनों राजनीतिक खेमों एनडीए और महागठबंधन में घमासान लगातार बढ़ता रहा है। हांलांकि चिराग पासवान और नीतीश के बीच के टकराव की वजह से एनडीए में जो घमासान था वो कम होता हुआ नजर आ रहा है लेकिन महागठबंधन की किचकिच खत्म होती नजर नहीं आ रही है। काॅर्डिनेशन कमिटी की डिमांड पूरी नहीं होने पर ‘मांझी’ महागठबंधन का साथ छोड़ चुके हैं और अब कांग्रेस और आरजेडी के बीच भी सीटों को लेकर ठनी हुई है।


कांग्रेस सीटों की डिमांड को लेकर पूरी तरह अड़ गयी है। कांग्रेस खेमे से आने वाले बयानों से ऐसे संकेत लगातार मिल रहे हैं। कांग्रेस के सचिव और बिहार प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने दावा किया है कि महागठबंधन एकजुट है लेकिन सीटो को लेकर सम्मानजनक समझौता होना चाहिए। राठौर दो दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे हैं।


आपको बता दें कि कांग्रेस की ओर से सीटों को लेकर इससे पहले भी कई बयान आ चुके हैं जिसने महागठबंधन के अंदरखाने कलह सुलगने के संकेत दिये हैं। इससे पहले कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा था कि कांग्रेस बिहार में 80 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारना चाहती है। बयान पर बवाल बढ़ा तो कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को सफाई देनी पड़ी थी कि सीटों को लेकर महागठबंधन में कोई झगड़ा नहीं है।

टैग्स