ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

मेरे पैसे से चली नीतीश की पार्टी: लोकसभा में BJP सांसद निशिकांत दूबे का सनसनीखेज दावा, ललन सिंह को दी चुनौती

DELHI: झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दूबे ने आज लोकसभा में बहुत सनसनीखेज दावा कर दिया. निशिकांत दूबे ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू उनकी फंडिंग से चली.

मेरे पैसे से चली नीतीश की पार्टी: लोकसभा में BJP सांसद निशिकांत दूबे का सनसनीखेज दावा, ललन सिंह को दी चुनौती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दूबे ने आज लोकसभा में बहुत सनसनीखेज दावा कर दिया. निशिकांत दूबे ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू उनकी फंडिंग से चली. दूबे ने लोकसभा में बैठे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को चुनौती दी कि वे इस बात को गलत साबित करके दिखा दें.


दरअसल लोकसभा में आज से मोदी सरकार के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई है. इसी चर्चा में बोलते हुए निशिकांत दूबे ने ये दावा कर दिया. निशिकांत दूबे ने कहा कि उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनाने में मदद की. 2005 के पहले चुनाव में जब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने लायक सीटें नहीं आयीं थी तो मैंने ही अपने घर पर रामविलास पासवान के साथ नीतीश कुमार की मीटिंग करायी थी. निशिकांत दूबे ने कहा कि उस वक्त नीतीश कुमार और रामविलास पासवान के बीच दो बैठक हुई थी. एक बैठक एक पत्रकार के घर पर हुई थी और दूसरी बैठक मेरे घर पर हुई थी.


जेडीयू को मैंने करायी फंडिंग

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि जेडीयू को सबसे ज्यादा फंड जिन दो-चार लोगों ने दिलवाया होगा उसमें मैं शामिल हूं. निशिकांत दूबे ने ललन सिंह से कहा कि आप अपने मुख्यमंत्री से जाकर ये बात पूछ लीजियेगा. मैंने फंड करवाया था. मैं बहुत गंभीरता के साथ सदन में ये बात कर रहा हूं. 


ललन सिंह और कांग्रेस ने लालू को जेल भिजवाया

ऩिशिकांत दूबे ने कहा कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के मामले में जब जेल गये थे तो उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी. बीजेपी कहीं सीन में नहीं थी. जेडीयू के मौजूदा अध्यक्ष ललन सिंह चारा घोटाले मामले में सीबीआई जांच के लिए याचिका दायर करने वालों में शामिल थे. तेजस्वी यादव के खिलाफ भी ललन सिंह बोल रहे थे.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता