ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

मेघालय,त्रिपुरा और नागालैंड चुनाव की तारीखों का होगा एलान , आज दोपहर चुनाव आयोग की पीसी

DESK : नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में आगामी चुनावों की तारीख आज सामने आ जाएगी। चुनाव आयोग ने तारीखों के ऐलान के लिए दोपहर 2.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस रखी है। उम्मीद बताया जा रहा है

मेघालय,त्रिपुरा और नागालैंड चुनाव की तारीखों का होगा एलान , आज दोपहर चुनाव आयोग की पीसी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में आगामी चुनावों की तारीख आज सामने आ जाएगी। चुनाव आयोग ने तारीखों के ऐलान के लिए दोपहर 2.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस रखी है। उम्मीद बताया जा रहा है कि, तीनों राज्यों में फरवरी के मध्य में मतदान हो सकता है। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने तीनों राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया था। पूर्वोत्तर के इन तीनों चुनावी राज्यों में आयोग ने चार दिवसीय दौरा किया था। 



बता दें कि, पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2023 में समाप्त हो रहा है। नागालैंड में 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में 22 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जिसमें त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है तो वहीं, मेघालय और नागालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार चल रही है।


मालूम हो कि, मेघालय में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं। जबकि नागालैंड और त्रिपुरा में भी 60-60 विधानसभा सीट है। जिसमें से मेघालय में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ दो सीट मिली है। वहीं, नागालैंड में 12 सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज किया है। जबकि, त्रिपुरा में भाजपा बेहद मजबूत है। यहां 60 में से 36 सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा है।


आपको बता दें कि, चुनाव आयोग के अधिकारी 11 जनवरी को त्रिपुरा पहुंचे थे. यहां से नागालैंड और अंत में मेघालय का दौरा किया गया था। बता दें, फरवरी में इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद अप्रैल-मई में जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2023 कराने की संभवना है। वहीं  मई में कर्नाटक और फिर साल के अंत नवंबर में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होंगे। जबकि साल के अंतिम महीनों में  तेलंगाना और राजस्थान में चुनाव 2023 की तारीखों का एलान किया जा सकता है।