सरेआम मीट कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ 23 गोलियां

1st Bihar Published by: Updated Mar 25, 2021, 11:49:42 AM

सरेआम मीट कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ 23 गोलियां

- फ़ोटो

DESK : एक मीट कारोबारी की 23 गोलियां मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घटना साउथ दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके की बताई जा रही है. वहीं ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद से इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. मृतक की पहचान दिल्ली के मदनगीर इलाके के रहने वाले मीट कारोबारी दिलीप उर्फ कुणाल के रूप में की गई है. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दिलीप जब अपनी दुकान के पास खड़ा था तभी कुछ अपराधियों ने आकर दनादन फायरिंग करनी शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर 2 बदमाश ने इस घटना को अंजाम दिया है. हमलावरों ने तबतक फायरिंग करनी जारी रखी जबतक दिलीप की मौत नहीं हो गई. इस क्रम में हमलावरों ने करीब 23 राउंड गोलियां चलाई. हमले के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए.


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दिलीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक दिलीप उर्फ कुणाल के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे. इसलिए पुलिस इसे आपसी रंजिश की का मामला मानकर चल रही है. मृतक के परिजनों का कहना है कि दिलीप का किसी गैंग के लोगों से लम्बे समय से विवाद चल रहा था. कुछ दिनों पहले ही उनलोगों की दिलीप से बहस भी हुई थी. 


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीम बनाकर अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है. वहीं फायरिंग की इस घटना के लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं.