ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में अब ऐसे शिक्षकों का काटा जाएगा वेतन, इस जिले से शिक्षा विभाग का एक्शन शुरू बेतिया में ITBP जवान ने खुद को गोली मारी, मौके पर ही मौत, घटना का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस रोहतास में 9 फीट का मिला अजगर, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू Bihar News: बिहार के इस जिले में SSP का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में 40 अपराधी गिरफ्तार Bihar Assembly Election 2025 : बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सम्मानित करेगी BJP, जानिए क्या है पार्टी का पूरा प्लान BSSC CGL-4 : BSSC CGL-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में वैकेंसी बढ़ी, अब आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर Lalganj Sarai accident : लालगंज–सराय मार्ग पर बाइक टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल Domestic Gas Cost : अब सिलेंडर भराने की टेंशन खत्म, दिसंबर से घर-घर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) सप्लाई शुरू Bihar News: VVCP छात्रवृत्ति परीक्षा में इतने छात्रों की भागीदारी, करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ सफल Barbigha news : बरबीघा बायपास पर सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

मायके जाने की जिद्द करने पर गला दबाकर विवाहिता को मार डाला, नशेड़ी पति और ससुरालवालों पर लगा हत्या का आरोप

1st Bihar Published by: Updated Thu, 03 Mar 2022 01:33:01 PM IST

मायके जाने की जिद्द करने पर गला दबाकर विवाहिता को मार डाला, नशेड़ी पति और ससुरालवालों पर लगा हत्या का आरोप

- फ़ोटो

PURNEA: भाई के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए विवाहिता मायके जाना चाहती थी लेकिन पति ने इनकार कर दिया। ससुरालवालों ने भी इसकी मंजूरी नहीं दी। इसी बात को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। मृतका के परिजनों ने पति और ससुरालवालों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद सभी फरार हो गये है। वही केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


घटना पूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र के डेयनी गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतका की पहचान रमेश शर्मा की पत्नी 26 वर्षीय सरिता देवी के रूप में हुई है। मृतका का मायके केनगर थाना क्षेत्र के सदबेली गांव में है। बुधवार को सरिता के बड़े भाई के बेटे का मुंडन संस्कार होना था। जिसमें शामिल होने की बात सरिता ने अपने पति रमेश शर्मा से कही लेकिन उसका नशेड़ी पति ना तो खुद जाने को तैयार था और ना ही उसे जाने दे रहा था। जब सरिता ने अपने ससुरालवालों से इजाजत मांगी तो वे भी सरेंडर बोल दिए।


जिसके बाद इस मामले को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विवाहिता की हत्या कर दी गयी। घटना के बाद पति और ससुरालवाले मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। केनगर थाने में पति और ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की।       


मृतका के पिता सोबिन शर्मा ने बताया कि सरिता की शादी रमेश शर्मा के साथ 6 साल पहले हुई थी। दो बेटियों का पिता उनका दामाद रमेश शर्मा को नशे की लत लग गयी थी। वह अक्सर गांजा और शराब का सेवन करता था। नशे के हालत में अक्सर वह सरिता के साथ मारपीट किया करता था। मृतका के गले, सिर व शरीर के विभिन्न जगहों पर चोट का निशान पाये गये है। मायके वालों के अलावे ग्रामीण भी विवाहिता की हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।