1st Bihar Published by: Updated Sep 10, 2022, 9:53:36 PM
- फ़ोटो
CHAPRA: एक पाकिस्तानी नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराये जाने का मामला छपरा के मशरख में सामने आया है। जहां सोनौली पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ने इस बात की शिकायत बीडीओ से की है। मशरख प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. आसिफ से मामले की जांच की अपील संतोष कुमार ने की है।
शिकायतकर्ता संतोष कुमार का कहना है कि सोनौली पंचायत में एक पाकिस्तानी नागरिक अख्तर इमाम का नाम वोटरलिस्ट में जोड़ा गया है। जैसे ही इस बात की जानकारी बीडीओ को हुई उन्होंने तुरंत बीएलओ रजनीकांत को शो कॉज किया।
शिकायतकर्ता संतोष की माने तो मतदाता सूची संख्या 5 के क्रमांक 187 पर अख्तर इमाम का नाम अंकित है। अख्तर इमाम के पिता अब्दुल खालिद खां बंटवारे के वक्त पाकिस्तान चले गये थे और वहां की नागरिकता भी हासिल कर ली।
संतोष ने जब इसकी शिकायत बीडीओ मो. आसिफ से की तब उन्होंने कार्रवाई करते हुए बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा। बीएलओ रजनीकांत से यह पूछा गया कि अख्तर इमाम का नाम मतदाता सूची में कब जोड़ा गया और किस परिस्थिति में बिना जांच पड़ताल के सम्मलित किया गया। फिलहाल इस मामले की छानबीन की जा रही है।

