ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

मत करें लापरवाही! अंगीठी ने फिर ली लोगों की जान, सोता ही रह गया 4 लोगों का पूरा परिवार

DESK : राजधानी दिल्ली में बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक परिवार ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया। इसके बाद कमरे में धुआं फैल गया, जिसमें दम घुटने से दो बच्चों सहित च

मत करें लापरवाही! अंगीठी ने फिर ली लोगों की जान, सोता ही रह गया 4 लोगों का पूरा परिवार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : राजधानी दिल्ली में बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक परिवार ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया। इसके बाद कमरे में धुआं फैल गया, जिसमें दम घुटने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना आउटर नॉर्थ दिल्ली के खेड़ा इलाके की है। यहां घर में 4 लोगों की लाश मिली है। इनमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं।  पुलिस का कहना है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे में अंगीठी जली हुई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में समझ में ये आ रहा है कि सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई गई थी। इसके बाद धुआं होने की वजह से सफोकेशन हुआ और चारों लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।  इस घटना में जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनमें एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 8 साल है. फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 


वहीं,कमरे में अंगीठी जलाकर मौत होने की इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। जानकारों का कहना है कि रूम में कभी भी अंगीठी या कोयला जलाने के बाद कमरा बंद करके न सोएं। इससे कमरे में धीरे-धीरे धुआं भरने लगता है। ऐसा कहा जाता है कि कोयला डालकर अंगीठी जलाने के बाद कार्बन मोनो-ऑक्साइड जैसी गैसें रिलीज होती हैं, जो जहरीली होती हैं। अगर कोई बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोता है तो वहां कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर काफी बढ़ जाता है. वहां ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने लगती है।