ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

मैरिज एनिवर्सरी पर ससुराल वालों ने दिया खौफनाक तोहफा, गला दबाकर ले ली महिला की जान

GOPALGANJ : गोपालगंज में जमीन विवाद के कारण मैरिज एनिवर्सरी के दिन एक महिला की हत्या कर दी गई. महिला की शादी पांच वर्ष पहले 2017 में हुई थी. शादी के 5वीं सालगिरह पर उसके जेठ, सास-स

मैरिज एनिवर्सरी पर ससुराल वालों ने दिया खौफनाक तोहफा, गला दबाकर ले ली महिला की जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में जमीन विवाद के कारण मैरिज एनिवर्सरी के दिन एक महिला की हत्या कर दी गई. महिला की शादी पांच वर्ष पहले 2017 में हुई थी. शादी के 5वीं सालगिरह पर उसके जेठ, सास-ससुर ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 


घटना के संबंध में महिला के पिता रामानंद पटेल ने बताया कि पांच वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी अंकित पटेल की थी. अंकित महुअवा ग़ांव निवासी है. पति पुणे में रहकर वैल्डिंग का काम करता है. ससुराल पक्ष द्वारा कुछ समय पहले एक जमीन गिरवी रखा गया था. जिसे मृतका के पति अंकित ने कमा कर छुड़ावाया था. उसके बाद से पूजा उस जमीन पर खेती कर फसल उगाने लगी थी. लेकिन, खेत से निकले फसल को ससुराल के अन्य लोग लेना चाहते थे. इसी बात को लेकर 2 माह पहले पूजा के साथ मारपीट की गई थी. 


महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया है कि शुक्रवार देर रात घरेलू विवाद को लेकर पूजा पटेल (मृतका) की हत्या कर दी. इस घटना की मुख्य वजह मृतका के पति अंकित जे द्वारा छुड़ावाया गया जमीन है. मृतक़ा पूजा ने 2 महीने पहले स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर पीटने का आरोप भी लगाया था. उस वक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करने के बाद में छोड़ दिया गया था. वहीं, हत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

टैग्स