ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

मंत्री सम्राट चौधरी से बेइज्जत होने के बाद सदन में नहीं पहुंचे स्पीकर विजय सिन्हा, अध्याशी नरेंद्र नारायण यादव ने 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित की

PATNA : बिहार विधानसभा में मंत्री सम्राट चौधरी से बेइज्जत होने के बाद स्पीकर विजय कुमार सिन्हा सदन में नहीं पहुंचे. प्रश्नोत्तर काल के दौरान विधानसभा में आज जो कुछ हुआ वह इतिह

मंत्री सम्राट चौधरी से बेइज्जत होने के बाद सदन में नहीं पहुंचे स्पीकर विजय सिन्हा, अध्याशी नरेंद्र नारायण यादव ने 2 बजे तक  कार्यवाही स्थगित की
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में मंत्री सम्राट चौधरी से बेइज्जत होने के बाद स्पीकर विजय कुमार सिन्हा सदन में नहीं पहुंचे. प्रश्नोत्तर काल के दौरान विधानसभा में आज जो कुछ हुआ वह इतिहास में दर्ज हो गया. पहली बार किसी मंत्री ने या सदन के सदस्य ने विधानसभा अध्यक्ष को सदन के अंदर इस तरह से खरी खोटी सुनाई हो. मंत्री सम्राट चौधरी ने जिस तरह अध्यक्ष विजय सिन्हा को जवाब दिया, उसके बाद वह खुद सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक स्थगित कर चले गए थे.


12:00 बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा सदन में नहीं पहुंचे. उनकी जगह अध्याशी सदस्य नरेंद्र नारायण यादव सदन में पहुंचे और उन्होंने 2:00 बजे तक के कार्यवाही फिर से स्थगित कर दी. उनके इस घोषणा के साथ विपक्ष ने सदन में शोर भी मचाया. अध्याशी सदस्य ने आज के लिए शून्यकाल और अन्य लिस्टेड कार्यवाही को 19 मार्च को किए जाने की सूचना दी.


विधानसभा में मंत्री के हाथों बेइज्जत होने के बाद विजय सिन्हा बेहद आहत हैं. फिलहाल सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ उनकी मंत्रणा चल रही है. किसी तरह इस पूरे विवाद को खत्म किया जाए, इस पर सत्तापक्ष लगा हुआ है, मंत्री सम्राट चौधरी ने आज जिस तरह विजय सिन्हा को सदन में जवाब दिया उसके बाद पैदा हुई स्थिति का सामना कभी ना तो सदन ने किया था और ना ही सरकार ने.