ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

मांझी और कुशवाहा को बात करनी है तो जगदा बाबू से मिल लें, तेजस्वी यादव ने दिया साफ साफ जवाब, लालू फैमिली से कोई मिलने तक को तैयार नहीं

PATNA : बिहार में महागठबंधन की को-ओर्डिनेशन कमेटी बनाने के लिए सोनिया गांधी के दरबार में गुहार लगा रहे जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को तेजस्वी यादव की ओर से जवाब मिल गया है. ल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में महागठबंधन की को-ओर्डिनेशन कमेटी बनाने के लिए सोनिया गांधी के दरबार में गुहार लगा रहे जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को तेजस्वी यादव की ओर से जवाब मिल गया है. लालू यादव या उनकी परिवार का कोई मेंबर मांझी और कुशवाहा से बात नहीं करेगा. अगर दोनों को कुछ कहना है तो RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से जाकर मिल लें.


तेजस्वी ने दिया जवाब
एक टीवी चैनल से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने आज मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को सीधा जवाब दे दिया. उन्होंने कहा कि मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी से बात करने के लिए आरजेडी ने जगदानंद सिंह को अधिकृत कर दिया है. अगर दोनों को कोई शिकवा-शिकायत है तो जाकर जगदानंद सिंह से मिलें और अपनी बात कहें. जगदा बाबू उनकी बातों पर गौर करेंगे.


तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की को-ओर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग कर रहे मांझी जी के बेटे को आरजेडी ने विधान परिषद भेजा था. तब को-ओर्डिनेशन कमेटी की बात क्यों नहीं उठी. मांझी जी को जितना सम्मान आरजेडी ने दिया उतना किसी और ने दिया क्या. लोकसभा चुनाव के वक्त भी मांझी जी को लोकसभा की तीन सीटों के साथ साथ उप चुनाव वाली विधानसभा की एक सीट दी गयी थी. क्या किसी और ने उन्हें इतना सम्मान दिया.




तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से महागठबंधन में सारे मसलों को हल कर लिया जायेगा. अभी अगर मांझी या कुशवाहा कांग्रेस के दरवाजे पर जा रहे हैं तो उसमें आरजेडी क्या कर सकता है. चुनाव का समय है लोग एक-दूसरे जगह जाते रहते हैं. अगर महागठबंधन की दूसरी पार्टियां को-ओर्डिनेशन कमेटी बनाना चाहती हैं तो बना लें. सब काम क्या आरजेडी ही करेगा.

टैग्स