ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Manipur Violence News: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, मंत्री और विधायक के घर पर हमला; 7 जिलों में इंटरनेट बैन

DESK: मणिपुर में एक बार फिर से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। सीआरपीएफ और पुलिस ने मोर्चा संभाल रका है बावजूद इसके हिंसा की खबरें लगातार सामने आ रही है। मणिपुर के हालात का इसी से अं

Manipur Violence News: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, मंत्री और विधायक के घर पर हमला; 7 जिलों में इंटरनेट बैन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: मणिपुर में एक बार फिर से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। सीआरपीएफ और पुलिस ने मोर्चा संभाल रका है बावजूद इसके हिंसा की खबरें लगातार सामने आ रही है। मणिपुर के हालात का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में अपनी चार रैलियों को रद्द कर दिया और नागपुर से वापस दिल्ली लौट आए हैं।


जानकारी के मुताबिक, इंफाल में प्रदर्शनकारियों ने कई तीन मंत्री और 6 विधायकों के घर को आग के हवाले कर दिया है। हालात को काबू में करने के लिए मणिपुर के सात जिलों में इंटरनेट को बैन कर दिया गया है। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है और कईयों को आग के हवाले कर दिया गया है। इंफाल के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 


सीआरपीएफ और असम राइफल्स के जवान लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं। अबतक दो दर्जन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार लोगों के पास से हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं। बता दें कि सुरक्षा बलों ने पिछले दिनों बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 उग्रवादियों को मार गिराया था। सभी उग्रवादी सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने पहुंचे थे।


इसके बाद जिरी नदी से तीन लोगों के शव मिलने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने मंत्री के घर का रूख किया और जब उन्हें पता चला कि मंत्री मणिपुर में नहीं हैं तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मंत्री के घर में तोड़फोड़ करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारी 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।