ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

मणिपुर पर छाती पीटने वाले बेगूसराय में नाबालिग छात्रा को निर्वस्त्र कर पीटने पर चुप क्यों हैं? BJP ने पूछा-बिहार की बेटियों से बर्बरता पर खामोशी क्यों?

PATNA: बीजेपी ने बिहार के बेगूसराय समेत राज्य के दूसरे हिस्सों में लड़कियों और महिलाओं के साथ हुई बर्बरता को लेकर जेडीयू और राजद पर कड़ा हमला बोला है. बीजेपी ने कहा है कि मणिपुर की

मणिपुर पर छाती पीटने वाले बेगूसराय में नाबालिग छात्रा को निर्वस्त्र कर पीटने पर चुप क्यों हैं? BJP ने पूछा-बिहार की बेटियों से बर्बरता पर खामोशी क्यों?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बीजेपी ने बिहार के बेगूसराय समेत राज्य के दूसरे हिस्सों में लड़कियों और महिलाओं के साथ हुई बर्बरता को लेकर जेडीयू और राजद पर कड़ा हमला बोला है. बीजेपी ने कहा है कि मणिपुर की घटना पर जेडीयू और राजद छाती पीट रहे हैं. लेकिन बिहार के बेगूसराय में नाबालिग छात्रा को निर्वस्त्र कर पीटा गया. बेतिया और रामगढवा में भी महिला को बाँध कर सार्वजनिक रूप से पीटने और अपमानित करने की घटनाएँ हुईं. ये सारी घटनायें पिछले तीन दिनों के अंदर हुई है. इन बर्बर घटनाओं पर मुख्यमंत्री और उनके ज्ञानी प्रवक्ताओं ने चुप्पी क्यों साध ली.


बीजेपी नेता सुशील मोदी ने जेडीयू-राजद पर हमला बोलते हुए कहा है कि बेशक मणिपुर की घटना निंदनीय है. खुद प्रधानमंत्री ने भी उस पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. लेकिन बेगूसराय में छात्रा से बर्बरता की घटना पर फर्जी इंडिया से जुड़े दलों को न कोई पीड़ा हुई, न कोई शर्मसार हुआ. उन्होंने कहा है कि बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार में महिलाओं के साथ हो रही बर्बरता पर एक शब्द नहीं कहा, क्यों? क्या उन्हें महिलाओं की पीड़ा महसूस नहीं हुई? 


सुशील मोदी ने कहा कि महिला किसी राज्य की हो, किसी धर्म-जाति की हो, लेकिन उसके साथ भीड़ की बर्बरता पर चुनिंदा चुप्पी और चुनिंदा विलाप की राजनीति बंद होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ललन सिंह, शिवानंद तिवारी और मंत्री अशोक चौधरी मणिपुर की घटना पर जो सवाल प्रधानमंत्री से पूछ रहे हैं, वे सवाल अपने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से क्यों नहीं पूछते ? 


सुशील मोदी ने कहा है कि मुजफ्फरपुर में प्रापर्टी डीलर समेत तीन की हत्या,  बालिका विद्यालय में घुस कर 15 छात्राओं की लाठी से सामूहिक पिटाई, बक्सर में दो नाबालिग बहनों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म और फिर उन्हें बेच दिये जाने का दुस्साहस और  भागलपुर में छात्राओं से सरेराह छेड़खानी करने के आरोपी को छुड़ा ले जाने वाली भीड़ के आगे पुलिस का बेबस रह जाना क्या बिहार को शर्मसार करने वाली घटनाएँ नहीं हैं? क्या यह जंगलराज की वापसी नहीं है?

टैग्स