ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भर गया... मणिपुर की घटना पर बोले PM मोदी- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

DESK: मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच दो महिलाओं के साथ हैवानिय से पूरा देश शर्मसार है। इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। विपक्षी दलों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स

मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भर गया... मणिपुर की घटना पर बोले PM मोदी- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच दो महिलाओं के साथ हैवानिय से पूरा देश शर्मसार है। इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। विपक्षी दलों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाब मांगा जा रहा है। संसद को मानसून सत्र की शुरुआथ से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए घटना पर दुख जताया और कहा कि इस घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मणिपुर की बेटियों के साथ यह हृदय विदारक घटना शर्मसार करने वाली है। इस घटना के दोषियों को कभी भी माफी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना पर हृदय पीड़ा और क्रोध से भर गया है। यह घटना किसी भी समाज के लिए शर्मसार करने वाली है। पाप और गुनाह करने वाले किसी भी जगह के हों, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हुई है। 


उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। मणिपुर की इस घटना के चलते देश की करीब 140 करोड़ जनता को शर्मिंदा होना पड़ा है। प्रधानमंत्री ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि वे अपने राज्यों में कानून व्यवस्थाओं को और मजबूत करें। खासतौर मातओं-बहनों की रक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। घटना चाहे किसी भी राज्य की हो, देश की जनता को यह विश्वास दिलाता हूं कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।


बता दें कि मणिपुर में इन दिनों जातीय हिंसा चरम पर पहुंच गया है। हिंसा के बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिससे मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में तनाव फैल गया है। इस वायरल वीडियों में दो महिलाओं को नग्न करके घुमाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो चार मई का है और दोनों महिलाएं कुकी समुदाय से आती हैं। वहीं जो लोग महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं वो सभी मैतई समुदाय के हैं। मणिपुर में बीजेपी की सरकार है ऐसे में विरोधी दर सरकार से लगातार जवाब मांग रहे हैं।