ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

मंदिर से राम-सीता की 200 साल पुरानी मूर्तियां चोरी, जांच में जुटी पुलिस

SIWAN : सीवान जिले में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा तिवारी टोला स्थित मंदिर का है जहां चोरों ने 200 साल से भी ज्यादा पुरानी रा

मंदिर से राम-सीता की 200 साल पुरानी मूर्तियां चोरी, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : सीवान जिले में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा तिवारी टोला स्थित मंदिर का है जहां चोरों ने 200 साल से भी ज्यादा पुरानी राम-सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी कर ली है. स्थानीय लोगों को जैसे ही चोरी की जानकारी मिली तो मंदिर में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. 


लोगों के मुताबिक मंदिर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था और मूर्तियां अपने स्थान से गायब थी जिसके बाद जब ग्रामीण मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो बात की जानकारी मिली. मूर्तियों की चोरी की घटना की सूचना मिलते ही गोरेयाकोठी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. पुलिस ने मंदिर के पुजारी से संपर्क साधा तो उन्होंने बताया कि वे भगवानपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया में थे. अभी वे बाइक से बसंतपुर में हैं. पुजारी के पहुंचने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया है. 


ग्रामीणों का कहना है कि मूर्तियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से भी अधिक की है. फिलहाल पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है. घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. इधर चोरी की घटना के बाद पूरे जिले के मंदिरों के संचालक और पुलिस अलर्ट हो गई है.