ब्रेकिंग
पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग✦वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में 4 चक्का गाड़ी मांगने का आरोप; पति फरार✦लव मैरिज के 4 महीने बाद पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, ससुरालवाले ताला बंद कर फरार✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल✦पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग✦वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में 4 चक्का गाड़ी मांगने का आरोप; पति फरार✦लव मैरिज के 4 महीने बाद पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, ससुरालवाले ताला बंद कर फरार✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल

मंच पर ही दाढ़ी-मूंछ बनाने लगे मनोज तिवारी, मोबाइल में देखकर की शेविंग, कहा - भइया इहो स्वच्छता अभियान है

DELHI : दिल्ली से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. जिसे देखते ही लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है. कई लोग इसे मजाक बना रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे समय की बचत की संज्ञा दे रह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : दिल्ली से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. जिसे देखते ही लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है. कई लोग इसे मजाक बना रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे समय की बचत की संज्ञा दे रहे हैं. दरअसल जो तस्वीर सामने आई है वह बीजेपी की एक जनसभा की है. जिसमें दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी मंच पर ही शेविंग करते हुए नजर आ रहे हैं. बुराड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मोबाइल फोन में देखकर शेविंग की. 

भारी भरकम भीड़ के बीच मंच पर बैठे मनोज तिवारी ने कहा कि आखिर ये भी तो स्वच्छता अभियान है. उन्होंने आगे कहा कि वह दो दिन से बेहद व्यस्त थे. रविवार होने के बावजूद सुबह तड़के से कई कार्यक्रम में व्यस्त रहे और इसकी वजह से उन्हें समय नहीं मिल पाया. इसलिए जब बुराड़ी वाले कार्यक्रम में वह पहुंचे तो मंच पर ही शेविंग करने लगे.  

बता दें कि दिल्ली में चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी में अनाधिकृत कॉलोनियों को लेकर जंग तेज हो गई है. मनोज तिवारी ने बुराड़ी से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की. उन्होंने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव से पहले इन कॉलोनियों को नियमित करेंगे. अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर हमेशा धोखा हुआ है. कांग्रेस ने कई बार लोगों को सर्टिफिकेट बांट दिए, लेकिन वास्तव में जमीन पर कुछ नहीं हुआ.