PATNA: डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। वो लगातार पीएम मोदी के खिलाफ बोल रहे थे। तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, जिस पर खरगे भड़क गये और कहने लगे कि "मोदी का बाप भी जाएगा।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता उक्त व्यक्ति को पीटते नजर आए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 'बाप भी जाएगा' वाले विवादित बयान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत बीजेपी के कई दिग्गज खुलकर मैदान में आ गए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस विवादित बयान को लेकर मल्लिकार्जुन और राहुल गांधी को माफी मांगने को कहा है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पिताजी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दिखाता है कि कॉग्रेस पार्टी और श्री राहुल गांधी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के परिवार के प्रति दुर्भावना दिखाने का प्रयास करते हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री राहुल गांधी जी प्रधानमंत्री जी के पिताजी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करने को लेकर तुरंत माफी मांगे। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से अपराध है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के परिवार के प्रति इस तरह की दुर्भावना के साथ आप राजनीति कर रहे हैं।





