ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

चुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी समेत कई TMC के विधायक BJP में शामिल

DESK: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है. अमित शाह की रैली के दौरान टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं. अमित शाह ने टीएमसी के सभी ने

चुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका,  शुभेंदु अधिकारी समेत कई TMC के विधायक BJP में शामिल
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है. अमित शाह की रैली के दौरान टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं. अमित शाह ने टीएमसी के सभी नेताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया है.

ममता के करीबी ने दिया झटका

ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी समेत कई टीएमसी के विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस दौरान सभी ने इस बीजेपी के लिए बंगाल में संघर्ष करने का एलान किया है. सभी ने दावा किया है कि इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी से जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन करेंगे. मैं छात्र राजनीति से यहां तक पहुंचा हूं. जब टीएमसी का गठन हुआ था तब अटल बिहारी बाजपेयी ममता के घर आए थे. टीएमसी एनडीए का हिस्सा था. इस बार के चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. 

मिदनापुर में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि शुभेंदु भाई में नेतृत्व में कांग्रेस, तृणमूल, CPM सब पार्टी से अच्छे लोग आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा से जुड़ रहे हैं. दीदी कहती है भाजपा दल-बदल कराती है. दीदी मैं आपको याद कराने आया हूं,जब आपने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल बनाई तो वो दल-बदल नहीं था.