ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

मामा से रंगदारी मांग रहा था भांजा, नहीं देने पर मार दी गोली

BEGUSARAI: बेगूसराय के रघुनाथपुर में अपराधियों ने आर्मी के मेडिकल ऑफिसर को गोली मार दी है। घायल आर्मी ऑफिसर का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में जारी है। घायल की पहचान रघुनाथपुर के रहन

मामा से रंगदारी मांग रहा था भांजा, नहीं देने पर मार दी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के रघुनाथपुर में अपराधियों ने आर्मी के मेडिकल ऑफिसर को गोली मार दी है। घायल आर्मी ऑफिसर का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में जारी है। घायल की पहचान रघुनाथपुर के रहने वाले दिनेश यादव के बेटे राम रतन कुमार के रूप में हुई है।


 राम रतन के भांजे और उसके साथियों पर गोली मारने का आरोप लगा है। फिलहाल साहेबपुर कमाल थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


परिजनों की माने तो मेला देखकर लौटने के दौरान भांजे ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी और मौके से सभी फरार हो गया। घायल राम रतन की पोस्टिंग अम्बाला में है। दीवाली और छठ पूजा की छूट्टी लेकर वह 4 नवंबर को अंबाला से घर पहुंचा था। 


गोली मारने वाला घायल आर्मी ऑफिसर राम रतन का भांजा लगता है जो आपराधिक प्रवृति का है। जो उनसे रंगदारी मांग रहा था। रंगदारी नहीं देने पर उसने साथियों के साथ मिलकर मामा को गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई है।