ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी

महमदपुर नरसंहार पर सियासत तेज, LJP की जांच टीम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

MADHUBANI: महमदपुर नरसंहार पर सियासत तेज हो गयी है। घटना की बाद बीजेपी-जदयू समेत कई पार्टी के नेताओं ने मधुबनी का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। वही लोजपा नेता और प

महमदपुर नरसंहार पर सियासत तेज, LJP की जांच टीम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
Santosh Singh
3 मिनट

MADHUBANI: महमदपुर नरसंहार पर सियासत तेज हो गयी है। घटना की बाद बीजेपी-जदयू समेत कई पार्टी के नेताओं ने मधुबनी का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। वही लोजपा नेता और पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में लोजपा की जांच टीम भी बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव पहुंची। जहां पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। 

महमदपुर नरसंहार पर सियासत तेज, LJP की जांच टीम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
पूर्व एमएलसी और एलजेपी नेता विनोद कुमार सिंह ने इस घटना को दर्दनाक बताया। उन्होंने कहा कि होली के दिन महमदपुर में हुई यह घटना मानवता के लिए कलंक है। इस घटना के लिए पूरी तरह से बेनीपट्टी की पुलिस ही दोषी है। यदि समय रहते कार्रवाई की जाती तो शायद इस तरह की घटनाएं नहीं होती।

महमदपुर नरसंहार पर सियासत तेज, LJP की जांच टीम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

पूर्व एमएलसी और लोजपा नेता विनोद कुमार सिंह ने सरकार से पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और सुरक्षा की मांग की। वही नरसंहार कांड के मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल के जरीय कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही।

महमदपुर नरसंहार पर सियासत तेज, LJP की जांच टीम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

लोजपा नेता विनोद कुमार सिंह ने कहा कि घटना के एक सप्ताह बाद भी मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आखिर आरोपी पर क्यों नहीं कार्रवाई की जा रही है। जो पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। लोजपा की टीम में ई. सुरेंद्र विवेक, निवर्तमन जिलाध्यक्ष बचनु मंडल, बिनीता सिह सत्येंद्र नायक, हरेराम मिश्रा, प्रमोद कुमार प्रियदर्शी, रीट्टू सिंह, कन्हैया सिंह , कैलाश पासवान, वीरेंद्र कुमार मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

महमदपुर नरसंहार पर सियासत तेज, LJP की जांच टीम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

क्या था पूरा मामला 

मधुबनी के बेनिपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में होली के दिन रंगों की जगह खून से होली खेली गई। जिसमें कुल पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 30-35 की संख्या में आये अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि   घायल तीन लोगों ने अस्पताल जाने के दौरान ही दम तोड़ दिया। तालाब में मछली मारने के विवाद को लेकर नरसंहार की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया।   घटना के बाद पुलिस का रवैया भी काफी लापरवाही भरा रहा। एक तो पुलिस घटना के घंटों बाद पहुंची जिससे लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश देखा गया। दूसरी तरफ इसे जातीय हिंसा का रूप देने की भी कोशिश की गई।