1st Bihar Published by: Updated Mar 07, 2020, 6:40:25 PM
- फ़ोटो
PATNA : पटना की महिलाओं को बिहार सरकार ने मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी है। बिहार राज्य परिवहन विभाग ने एलान किया है कि महिलाओं को सिटी बस में किराया नहीं देना होगा। महिला सम्मान को लेकर सरकार ने ये बड़ी पहल की है।
महिला दिवस यानि आठ मार्च को पटना के सिटी बस में महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने का मौका मिलेगा। बिहार के परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने इसकी घोषणा की है। घोषणा के मुताबिक आठ मार्च को पूरे दिन महिलाएं सिटी बसों से कही भी बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
वहीं पिछले साल परिवहन विभाग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को तोहफे के तौर पर मंथली पास की शुरुआत की थी और महिलाओं को 600 रुपये की जगह 550 रुपये में ही पास बनवाने की एलान किया था। इससे पहले भी महिला सशक्तिकण के लिए बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने महिला स्पेशल बसों की भी शुरूआत की थी।
बता दें कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की AAP सरकार महिलाओं को DTDC की बसों में सालों भर मुफ्त यात्रा करवाती हैं। वहीं राजस्थान सरकार हर साल महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को बसों में मुफ्त सैर करवाती है।