ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

महागठबंधन में सीट बंटवारे की खबरों को कांग्रेस ने अफवाह बताया, गोहिल बोले- बातचीत के बाद होगा फैसला

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग की खबरों को कांग्रेस ने अफवाह बताया है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि सीट बंटव

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग की खबरों को कांग्रेस ने अफवाह बताया है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि सीट बंटवारे को लेकर जो खबरें आ रही हैं, वह बेबुनियाद है. शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि सीट बंटवारे पर कोई भी फैसला सहयोगी दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद होगा.


शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि सीट बंटवारे को लेकर जो खबरें चल रही हैं, उनमें कोई दम नहीं. जो लोग यह बता रहे हैं कि कांग्रेस से इतनी सीटों पर लड़ेगी, उनके पास इसका कोई आधार नहीं है. बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा है कि इस पर अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है. गठबंधन सीट बंटवारे पर कोई बात नहीं हुई है. उन्होंने आगे कहा कि इन अफवाहों पर कोई ध्यान ना दें. सही वक्त आने पर कांग्रेस यह तय कर लेगी कि कौन कितनी सीट लड़ेगा और किस सीट पर किस पार्टी का उम्मीदवार होगा.


गोहिल ने अभी कहा है कि उनका पूरा फोकस इस वक्त अपनी पार्टी के संगठन को मजबूत करने पर है. उन्होंने राहुल गांधी से मांग की है कि स्क्रीनिंग कमिटी का गठन किया जाए. स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन का नाम तय हो ताकि चीजों के चयन और उम्मीदवारों के मामले में यह जमीनी सच्चाई को देखते हुए सही आकलन कर सकें.

टैग्स