ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

महागठबंधन के विधायकों की बैठक आज, राबड़ी आवास पर होने लगा जुटान

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के बाद महागधबंधन की आज पटना में बैठक होगी. इस बैठक में शामिल होने के लिए राबड़ी आवास पर महागठबंधन के नवनिर्वाचित विधायक और नेताओं का जुटान होने लगा है. <

महागठबंधन के विधायकों की बैठक आज, राबड़ी आवास पर होने लगा जुटान
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के बाद महागधबंधन की आज पटना में बैठक होगी. इस बैठक में शामिल होने के लिए राबड़ी आवास पर महागठबंधन के  नवनिर्वाचित विधायक और नेताओं का जुटान होने लगा है. 

इस बैठक में महगठबंधन के हार की समीक्षा की जाएगी. बैठक में शामिल होने के लिए माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह समेत कई नेता पहुंचे हैं. बैठक में शामिल होने से पहले अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने उम्मीद के अनुरुप प्रदर्शन नहीं किया है. इसकी समीक्षा की जाएगी. राबड़ी आवास पहुंचे अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रदर्शन के लिए पार्टी के हर नेता जिम्मेवार हैं और हम इसकी समीक्षा करेंगे. 

वहीं बैठक से पहले माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने महागठबंध के हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा है. दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रस 70 सीटें संभाल नहीं पाई. कांग्रेस का स्ट्राइक रेट जिस तरीके से खराब रहा उससे यह साफ होता है कांग्रेस की जगह पर उनकी कुछ सीटें वामदल और राजद को मिली होती तो हम ज्यादा सीट जीतते.  बैठक में हार पर समीक्षा करेंगे.

टैग्स