ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

विधायक के बेटे ने किया सुसाइड, पिता की रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है कि उसने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर फाय

विधायक के बेटे ने किया सुसाइड, पिता की रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
First Bihar
3 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है कि उसने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर फायर कर लिया. इसके बाद गम्भीर हालत में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. घटनास्थल से 2 पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला है. बेटे की मौत के बाद से कांग्रेस विधायक के घर पर मातम पसरा हुआ है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


मामला मध्य प्रदेश का है. यहां जबलपुर के बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव के छोटे बेटे विभव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि 17 साल का विभव घर पर अकेला था. मां सीमा किसी काम से भोपाल गई थीं, जबकि पिता ग्रामीण बैठक में शामिल होने गए थे. बड़ा भाई समर्थ यादव पेट्रोल पंप पर गया हुआ था. घर पर केवल नौकर हरिनाथ था.


तभी अचानक घर की पहली मंजिल पर से पिस्टल चलने की आवाज आई. नौकर तुरंत पहुंचा, तो विभव खून से लथपथ पड़ा था. पास ही लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी. हरिनाथ ने संजय यादव को सूचना दी. इसके बाद उसे तुरंत भंडारी अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद हड़कंप मच गया है. मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई.


मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मौके पर सिटी एसपी रोहित कासवानी पूरे दल-बल के साथ पहुंचे. उन्होंने बताया कि विभव सत्य प्रकाश मदन महल स्कूल में 12वीं का छात्र था. वह साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के कारणों के लिए जांच की जा रही है.


घटनास्थल से 2 पेज का सुसाइड नोट मिला है. इसमें लिखा है कि मां और पापा बहुत अच्छे हैं. मेरे सारे दोस्त बहुत अच्छे हैं. मेरा एक दोस्त ऊपर चला गया है. मैं भी उसके पास जा रहा हूं. ये सुसाइड नोट उसने 5 दोस्तों को मैसेज किया था. उनसे कहा कि तुम लोग बहुत अच्छे हो अब मैं जा रहा हूं. आशंका है कि उसका कोई दोस्त नहीं रहा. उसकी वजह से उसने सुसाइड किया है. 

टैग्स