ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम

Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में तस्करों के हौसले बुलंद: 12 साल के मासूम की गोली मारकर कर दी हत्या

MADHUBANI: मधुबनी में शराब तस्करों ने 12 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की मैना टोले की है जहां

Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में तस्करों के हौसले बुलंद: 12 साल के मासूम की गोली मारकर कर दी हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में शराब तस्करों ने 12 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की मैना टोले की है जहां दिल को दहला देने वाली घटना हुई है। बुधवार की शाम कुछ अज्ञात शराब तस्करों ने सड़क किनारे खेल रहे 12 वर्षीय अस्मित कुमार उर्फ पवन को गोली मार दी। 


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। गंभीर रुप से घायल छात्र को इलाज के लिए खजौली सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचते ही छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान मैना टोल निवासी राज प्रसाद के इकलौते पुत्र 12 वर्षीय अस्मित कुमार उर्फ पवन के रूप में की गई है। 


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त के गिरफ्तारी होने के साथ ही छानबीन किए जाने व अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द कर लेने की बात कही। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे सुक्की मैना टोल से शराब लेकर गुजर रहे कुछ शराब के धंधेबाजों के साथ गांव के कुछ युवकों की कहासुनी हुई थी।


 इसी बात को लेकर शराब के धंधेबाजों ने तीन बजे सड़क किनारे क्रिकेट खेलने के लिए अपने दोस्तों के इंतजार में खड़े 12 साल के छात्र अस्मित को गोली मार दी। एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने पीछे से सिर में गोली मारी और फरार हो गया। एक गोली सड़क किनारे बने घर की दीवार में जा लगी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 


शराब कारोबारियों ने ऐसा क्यों किया यह बड़ा सवाल उठ रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ सदर टू मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांज कर रही है। घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया। 

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट