ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

MADHUBANI CRIME NEWS: मां-बेटे का झगड़ा छुड़ाने गये युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

MADHUBANI: मधुबनी में मां-बेटे का झगड़ा छुड़ाने गये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना नरहिया थाना क्षेत्र के भपटीयाही छजना गांव का है। घटना के संबंध में बताया जाता है क

MADHUBANI CRIME NEWS: मां-बेटे का झगड़ा छुड़ाने गये युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में मां-बेटे का झगड़ा छुड़ाने गये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना नरहिया थाना क्षेत्र के भपटीयाही छजना गांव का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामू राय के बेटे वरुण राय ने अपनी मां सजन देवी के साथ मारपीट कर रहा था। इसे देख गणेश राय के 20 साल के बेटे रोहन राय  झगड़ा छुड़ाने चला गया। वरुण राय को समझाने गये रोहन राय से उल्टे वह उलझ गया और पिस्टल निकालकर गोली मार दी। 


गोली लगने के बाद रोहन राय बुरी तरह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा की गोली लगने से घटनास्थल पर ही रोहन राय की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर घोघरडीहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना के 3 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी वरुण राय को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मृतक के दादा नरेंद्र नारायण साह ने बताया कि गांव में पड़ोसी रामू राय के 20 वर्षीय बेटे वरुण कुमार राय अपनी मां सजन देवी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान गणेश राय के  20 वर्षीय पुत्र रोहन राय की नजर उस पर गई तो उससे रहा नहीं गया। 


मां की पिटाई कर रहे वरुण को समझाने गये रोहन राय को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली मारने के बाद आरोपी वरुण मौके से फरार हो गया। लेकिन घटना के तीन  घंटे के भीतर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी वरुण का मन काफी बढ़ा हुआ है। गांव में किसी भी व्यक्ति के साथ उसका व्यवहार अच्छा नहीं है। वह ऐसा व्यक्ति है जो अक्सर अपनी मां से लड़ाई  झगड़ा किया करता था और मां की पिटाई किया करता था। कई बार गांव के लोगों ने मां-बेटे का झगड़ा छुड़ाया लेकिन इस बार रोहन राय जब झगड़ा छुड़ाने गया तो गोली मारकर वरुण ने हत्या कर दी। 

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट..