ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

अपराधियों ने एक युवक को मारी ताबड़तोड़ 5 गोली, इलाके में सनसनी

MADHEPURA : जिले के कोल्हायपट्टी पंचायत में अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. युवक को ताबड़तोड़ 5 गोलियां मारी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मधेपुरा पुल

अपराधियों ने एक युवक को मारी ताबड़तोड़ 5 गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA :  जिले के कोल्हायपट्टी पंचायत में अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. युवक को ताबड़तोड़ 5 गोलियां मारी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मधेपुरा पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना मधेपुरा जिले के कोल्हायपट्टी पंचायत की है, जहां वार्ड संख्या 5 में जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि अपराधियों ने युवक को 5 गोली मारी है. हालाँकि उसकी जान बच गई है. गोली लगने के कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है.


पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ सुनिता कुमारी ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. उन्होंने बताया कि उक्त युवक के दोनों पैर के घुटना में चार गोली लगी हुई थी. हालांकि सदर अस्पताल में उक्त युवक के दोनों पैर में दो दो गोली और सिर में भी गोली लगने की पुष्टि की गई है.


इस घटना में जख्मी युवक की पहचान राजीव कुमार (27) के रूप में की गई है. घटना के बाद से पुलिस सघन छापेमारी में जुट गई है. जानकारी के अनुसार कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी विश्वनाथ यादव के बेटे राजीव कुमार (27) वर्ष के साथ मारपीट और गोली मारकर जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shahnawaz

FirstBihar संवाददाता