ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

रेप के आरोप में अधिकारी गिरफ्तार, प्रेमिका से बनाया संबंध और दूसरी युवती से की शादी

DESK: शादी का झांसा देकर पीसीएस अधिकारी ने अपनी प्रेमिका के साथ संबंध बनाया, लेकिन शादी दूसरी युवती के साथ की. जिसके बाद प्रेमिका ने हंगामा किया और केस दर्ज कराया. पुलिस ने प

रेप के आरोप में अधिकारी गिरफ्तार, प्रेमिका से बनाया संबंध और दूसरी युवती से की शादी
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  शादी का झांसा देकर पीसीएस अधिकारी ने अपनी प्रेमिका के साथ संबंध बनाया, लेकिन शादी दूसरी युवती के साथ की. जिसके बाद प्रेमिका ने हंगामा किया और केस दर्ज कराया. पुलिस ने पीसीएस अधिकारी को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया है.

2 दिन पहले ही की थी शादी

जिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया उसका नाम अनुराग रंजन है. उसने 12 दिसंबर को दूसरी लड़की से शादी की. शादी के बाद अनुराग 13 दिसंबर की शाम नवविवाहिता पत्नी को लेकर घर पहुंचा. इस बीच उसकी प्रेमिका घर पर पहुंच गई. उसने खुद को अनुराग रंजन की प्रेमिका बताया और खुलासा किया अनुराग ने उसका तीन साल तक शारीरिक शोषण किया. इसके बाद अनुराग के परिजन युवती को भगाने लगे तो पुलिस को उसने बुला लिया.  

कोचिंग के दौरान मिले थे दोनों

अनुराग रंजन का चयन 2018 बैच में पीसीएस अधिकारी के रूप में हुआ है. उनको जिला सूचना अधिकारी का पद मिला था. लेकिन अब तक किसी जिले में कार्यभार नहीं ग्रहण कर सका है. अनुराग और युवती की तीन साल पहले एक कोचिंग सेंटर में मिले थे. जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा. युवती का आरोप है कि अनुराग ने युवती से शादी का वादा किया और संबंध बनाया. शादी के नाम पर उसने नियुक्ति होने तक इंतजार करने के लिए कहा था, लेकिन उससे धोखा दिया. युवती बलिया की रहने वाली है और पेशे से नर्स है. उसकी शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

टैग्स