ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

लूटपाट के दौरान ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, हालत गंभीर

SASARAM: रोहतास में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला डेहरी ऑन सोन का है। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर न्यू डिलिय

लूटपाट के दौरान ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: रोहतास में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला डेहरी ऑन सोन का है। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर न्यू डिलिया के पास एक कंटेनर ट्रक के ड्राइवर से लूटपाट के दौरान गोली मार दी। ड्राइवर अनुज कुमार के कनपटी में गोली लगी है। गंभीर हालत में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है।


घायल ट्रक ड्राइवर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला के बोझा खैरा गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि आज जब पटना से कंटेनर लेकर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जा रहे थे। इसी दौरान एनएच पर डेहरी के न्यू डिलिया के पास बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक करके कंटेनर ट्रक को रोक लिया और ड्राइवर से लूटपाट की कोशिश करने लगा। 


जब ट्रक ड्राइवर अनुज ने इसका विरोध किया तो उसे गोली मारी गयी। कनपटी में गोली लगने के बाद वह छटपटाने लगा। जब लोग उसकी ओर बढ़े तब अपराधी मौके से फरार हो गये। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता