ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

लूटिंग और ब्रेकिंग इंडिया वालों की हो रही बैठक, बोले सम्राट - नीतीश को नही है शर्म, जिसने मारी लाठी उसके साथ बनाएंगे प्लान

PATNA : बिहार में आज लूटिंग इंडिया वाले लोगों की बैठक हो रही है। ये लोग ब्रेकिंग इंडिया करने वाले लोग हैं। ये लोग सिर्फ इस बैठक में वही लोग शामिल हो रहे हैं जिन पर पहले से ही भ्रष्

लूटिंग और ब्रेकिंग इंडिया वालों की हो रही बैठक, बोले सम्राट - नीतीश को नही है शर्म, जिसने मारी लाठी उसके साथ बनाएंगे प्लान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में आज लूटिंग इंडिया वाले लोगों की बैठक हो रही है। ये लोग ब्रेकिंग इंडिया करने वाले लोग हैं। ये लोग सिर्फ इस बैठक में वही लोग शामिल हो रहे हैं जिन पर पहले से ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा हुआ है। ये लोग कितनी भी कोशिश कर लें लोकसभा चुनाव में कोई फायदा नहीं होने वाला है। इस बार भी देश में भाजपा की सरकार आएगी। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है। 


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि, - आज  बलिदान दिवस है। भाजपा के लोग बलिदान दिवस मनाने का काम करते हैं। यह अपने आप में एक प्रतीक है कि कांग्रेसी किस तरह लोगों को बांटने का काम किए थे। कांग्रेस ने 567 रियायत जो बने उनको जोड़ने का काम सरदार पटेल ने किया लेकिन उसके बावजूद अखंड भारत के सपनों को कांग्रेस ने तोड़ने का काम किया।


वहीं विपक्षी दलों की बैठक पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह लूटिंग इंडिया के कांसेप्ट पर बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में वैसे लोग शामिल हैं जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप पहले से लगा हुआ है। यह बातें हम नहीं कह रहे हैं बल्कि कांग्रेस पार्टी के युवराज आज बिहार आ रहे हैं राहुल गांधी जी उनसे ही पूछेगा कि उन्होंने ऑडियंस क्यों फाड़ा था। यही लालू प्रसाद यादव जी जिसने चारा खाया था उसके खिलाफ आपने ऑडियंस फाड़ने का काम किया था। तो यह इनका दोहरा चरित्र है कि समय के हिसाब से बदलते हैं। यह लोग लूटने वाले इंडिया के हैं। ये ब्रेकिंग इंडिया करने वाले लोग हैं। इन दोनों के खिलाफ इस देश के प्रधानमंत्री मजबूती से काम कर रहे हैं। 


इसके अलावा सम्राट ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, सीएम आवास में  विभिन्न राजनीतिक दलों कि बैठक का आयोजन करना सही नहीं है।  यह पूरी तरह से सरकारी तंत्र का दुरुपयोग है। नीतीश कुमार किसी तरह का बैठक कर ले। लेकिन, इसका कोई भी फायदा नहीं होने वाला है। नीतीश कुमार जितने दिनों तक विधायक ने बल पर कुर्सी पर रह सकते हैं रहे लें। इस बार इनका कुर्सी छोड़ना तय है। यह ऐसे सीएम है जो समय दर समय बिहार को बर्बाद ही करेंगे और कर रहे हैं। 


सम्राट ने कहा कि, जो नीतीश कुमार कांग्रेस से लाठी खाये लोग आज कांग्रेस के साथ बैठक कर रहे है। इन लोगों को  शर्म भी नहीं आती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की सरकार एकबार ज़रूर बनेगी यह तय हो चूका है। कोई कुछ भी करे ले फायदा नहीं होने वाला है।  इस बार नीतीश कुमार जिस लव-कुश वोट की बात करते हैं वो भी भाजपा के साथ है।